अपराधियों का दुसाहस युवक को घेर कर मारी गोली

0 60

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बाढ/ अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
अपराधियों का दुसाहस युवक को घेर कर मारी गोली

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां गांव में पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बल्लम यादव रात में 12 बजे बाइक से बाढ़ से होते हुए शक सोहरा जा रहे थे। तभी कार सवार तीन चार बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली उनकी बांह में जाकर लगी। वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।बदमाश फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बल्लम यादव को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। बल्लव बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चक दौलत गांव का निवासी बताया जाता है। वहीं पुलिस ने चक दौलत से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments
Loading...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More